News

कारोई के कल्याणपुर में पेंथर का आतंक, बछड़े का शिकार कर फरार, ग्रामीणों में दहशत

सत्यनारायण सेन गुरला


  • कारोई

कस्बे से सटे कल्याणपुर गांव में पेंथर का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती रात पेंथर ने गांव के एक बाड़े में बंधे बछड़े का शिकार कर दिया और फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पेंथर रात के अंधेरे में गांव के किनारे स्थित बाड़े में घुसा और बछड़े पर हमला कर दिया। सुबह जब पशुपालक बाड़े पर पहुंचा तो बछड़ा मरा हुआ मिला। मौके पर पंजों के निशान भी मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कल्याणपुर गांव में पहले भी कई बार पेंथर देखा जा चुका है।

Screenshot 2026 09 20 141210 Screenshot 2026 09 20 141224

ग्रामीणों में दहशत का माहौल
घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही पेंथर आबादी क्षेत्र में आ जाता है, जिससे बच्चों और महिलाओं को घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है। पशुपालकों को अपने मवेशियों की चिंता सता रही है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि गांव में तुरंत पिंजरा लगाया जाए और गश्त बढ़ाई जाए, ताकि पेंथर को पकड़ा जा सके।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button