श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर की भव्य चैत्य परिपाटी हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Vikram B Rathod
भायंदर पश्चिम। श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिरजी के तत्वावधान में भव्य चैत्य परिपाटी का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। चैत्य परिपाटी के लाभार्थी श्रीमती निर्मला बेन मिठुसिंहजी मेहता परिवार (सोजत-पाली) रहे।
चैत्य परिपाटी का शुभारंभ लाभार्थी परिवार के निवास स्थान से हुआ। इस अवसर पर प्रताप बैंड की मधुर धुनों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते हुए श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिरजी पहुंचे, जहां प्रथम चैत्यवंदन किया गया। इसके पश्चात बावन जिनालय मंदिर में दर्शन एवं चैत्यवंदन किया गया।
इसके बाद श्रद्धालुओं ने राजेंद्र गुरु मंदिर, शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर, ईदरा कॉम्प्लेक्स तथा विमलनाथ जैन मंदिर (कस्तूरी हॉस्पिटल) में दर्शन एवं चैत्यवंदन किए। विभिन्न जिनालयों के दर्शन करते हुए चैत्य परिपाटी पुनः श्री चिंतामणि मंदिरजी पहुंची।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए नवकारसी की उत्तम व्यवस्था भी की गई थी। पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


चैत्य परिपाटी गुरुभगवंत वल्लभ समुदाय के परम पूज्य अनंतचंद्र विजयजी महाराज साहब एवं पूज्य अरिहंत विजयजी महाराज साहब के आशीर्वाद तथा पूज्य साध्वी श्री सौम्यकला श्रीजी (बरखेड़ा तीर्थोद्धारक-नानकी महाराज), पूज्य कुमुदकला श्रीजी एवं पूज्य काव्यकला श्रीजी की निश्रा में संपन्न हुई।
वहीं विमलनाथ जैन उपाश्रय में चातुर्मास विराजमान तपोरेखा श्रीजी (हमारे बहन महाराज साहेब) भी इस भव्य चैत्य परिपाटी में पधारीं। उनके पधारने से आयोजन का धार्मिक एवं आध्यात्मिक उत्साह और बढ़ गया।
चैत्य परिपाटी के दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न जिनालयों में दर्शन, चैत्यवंदन एवं धार्मिक आराधना कर मंगलमय वातावरण बनाया।











