टेलीकॉम मुद्दों पर उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

कंज्यूमर यूनिटी ट्रस्ट सोसायटी, भारतीय दूर संचार विनियामक प्राधिकरण एवं सोशल सर्विस सोसाइटी बीजोवा के संयुक्त तत्वावधान में शांति नाथ विद्या भारती टी टी महाविद्यालय में उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन बुधवार कोहुआ। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सोशल सर्विस सोसाइटी के अध्यक्ष राजकमल पारीक ने सभी आगंतुकों का स्वागत उद्बोधन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। कट्स के राजदीप पारीक ने टेलीकॉम एवं ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में ट्राई द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्राई के द्वारा उपभोक्ता संस्थाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने टेलीकॉम एवं ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में लगाए जाने वाले टैरिफ एवं बिलिंग के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में के एन भाटी , मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिरेखादेवडा के रूप में शामिल हुए तथा छात्रों को साइबर फ्रॉड, टेलीकॉम एवं मोबाइल के उपयोग से संबंधित संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में वक्ता मानकमल भंडारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिक डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी होना, सबके लिए एक महत्वपूर्ण व आवश्यक उपागम है। उन्होंने उपभोक्ताओं को साइबर हाइजीन, अर्थात इंटरनेट, मोबाइल ओर अन्य डिजिटल उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करने की आदतें औेर व्यवहार आदि संबधी महत्वपूर्ण पहलूओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

नैनसिंह राजपुरोहित ने साइबर सिक्योरिटी के ऐप .डी. एण्ड डी एवं माय स्पीड की जानकारी देते हुए, सभी से आह्वान किया कि आप सभी संचार-साथी एप के संबध में आवश्यक रूप से जागरूक बने। डॉपवन ओझा ने बताया कि किस प्रकार उपभोक्ता साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे है, और उससे अपने आप को कैसे बचा सकते है, इस पर पर अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में बी एस एन एल से अशोक कुमार एवं मनोज कुमार ने कंपनी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी ओर विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिये। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें विजेता विद्यार्थियों सिमरन, संजय एवं बंटू कंवर को पारितोषित दिया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य हनीफ खान, हनुमान प्रसाद, उपाध्याय , मदन लाल पन्नूसा, लेखराजदेवासी, निखिल शर्मा, पुनाराम चौधरी, किरण मेवाड़ा सहित कॉलेज के 120 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंच का संचालन अशोक परिहार ने किया।











