दादर के योगी सभागृह में कल होगाः 2483 वें ओसवाल वंश महोत्सव का आयोजन

Jethmal B Rathod
सार्थक चिंतन सहित होगा सेवा का सम्मान, बड़ी संख्या में जुटेंगे ओसवाल बंधु
मुंबई दादर, कल दिनांक 27 सितंबर 2026 को दादर स्थित योगी सभागृह में 2483 वें ओसवाल वंश महोत्सव सह क्षमा मिलन समारोह का आयोजन अखिल भारतीय ओसवाल जैन महासंघ एवं मरुधर का तहलका न्युज नेटवर्क द्वारा किया जा रहा हैं। मरुधर का तहलका के प्रधान संपादक श्री जगदीश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के सभी तैयारियां पुरी करली गयी हैं। व प्रतव्य हैं कि करीब नौ वर्ष पूर्व भामाशाह एवं उद्योगपति स्वर्गीय श्री घीसुलालजी डी. बदामिया की प्ररेणा सह सहयोग से उपरोक्त महोत्सव की शुरुआत जिसमें श्री मकणेकराजजी शाह भी लाभार्थी में ओसवाल बंधुओ को एक मंच पर लेकर समाज को सशक्त करने की भावना से शुरू हुआ ये महोत्सव अपनी नींव मजबूत कर चुका हैं। श्री जगदीश मेहता ने बताया कि समाज में कैसे सकारात्मक बदलाव लाए जाए। इस पर चिंतन – मनन करना ही उपरोक्त मंच का उद्देश्य हैं। साथ ही साथ भामाशाहों और समाज सेवियो का सम्मान कर समाज हेतु उनके योगदान की अनुमोदना करना है। बतादे कि लगभग 2500 वर्षों पूर्व आचार्य श्री रत्न प्रभ सुरीजी के पावन प्रयासों में ओसवाल वंश की नींव पडी़ थी। जो आज विभिन्न गोत्रों के रूप में बड़ी पहचान रखता हैं।






