राष्ट्रसंत पुलकसागरजी महाराज से मिले महामंडलेश्वर बाबूगिरीजी महाराज

प्रवीण कुमारसेन
भीलवाड़ा। चातुर्मास के लिए भीलवाड़ा में विराजमान राष्ट्रसंत एवं प्रखर वक्ता मनोज्ञाचार्य पूज्य पुलकसागरजी महाराज से शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में संकट मोचन हनुमान मंदिर, भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर बाबूगिरीजी महाराज ने मुलाकात की।
इस दौरान दोनों संतों के बीच विभिन्न आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। दोनों संतों ने धर्म, आध्यात्मिक चेतना और समाज में सकारात्मक संस्कारों के प्रसार को लेकर चर्चा की तथा परस्पर मंगलभावना व्यक्त की। संतों के इस मिलन को उपस्थित श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर श्री पुलकसागर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने महामंडलेश्वर बाबूगिरीजी महाराज का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने चातुर्मास के दौरान आयोजित किए जा रहे विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।
मुलाकात के दौरान श्रद्धा, धर्म और आध्यात्मिक चेतना से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। संतों के इस आत्मीय मिलन से उपस्थित श्रद्धालुओं में भी उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।











