भीलवाड़ा के शुभम शर्मा बने INTUC के जिला मीडिया प्रभारी

भीलवाड़ा। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस फेडरेशन (INTUC) ने संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से भीलवाड़ा निवासी शुभम शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गांधी द्वारा जारी किया गया।

जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि शुभम शर्मा की संगठन के प्रति सक्रियता, निष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करते हुए संगठन की नीतियों और गतिविधियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभम शर्मा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।











