दुर्गावाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा महाला की मोजुदगी में शहर में कल रविवार को निकलेगा शक्ति संचलन

घेवरचन्द आर्य पाली
पाली। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की ओर से रविवार को पाली में शक्ति संचलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे लोढ़ा स्कूल के पास स्थित गार्डन में दुर्गा वाहिनी की बहनें और माताएं एकत्रीत होगी यहां राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा महाला मातृशक्ति में वैचारिक शारिरिक एवं धर्म सम्बंधित कर्तव्य कर्मों पर उद्बोधन देकर दुर्गावाहिनी के शक्ति संचलन को रवाना करेगी।
विहिप प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि यह शक्ति संचलन कदम से कदम मिलाकर सुरजपोल सोमनाथ घी का झंडा सर्राफा बाजार फतेहपरीया बाजार पानी दरवाजा सिंधी कालोनी होते हुए रामदेव रोड स्थित माली समाज बगेची पहुंचकर सम्पन्न होगा। संचलन का शहरवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जायेगा।

आयोजन को लेकर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की जिला संयोजिका प्रियंका माली के नैतृत्व में जोधपुर प्रांत मातृशक्ति संयोजिका कुसुम थावानी, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका विनीता तनवानी, पाली विभाग मातृशक्ति संयोजिका रेखा सोलंकी, पाली विभाग दुर्गावाहिनी संयोजिका संतोष वैष्णव, हेमा प्रजापत, हेमलता परिहार, प्रकाश कंवर, जीनल प्रजापत, गुनगुन सेन, प्रियंका पवार, चंचल सोनी, खुशबू सोनी, जया कुमावत एवं भावना सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई हैं।











