पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का पाली में महापौर नमिता बुबकिया पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख के नैतृत्व में स्वागत

घेवरचन्द आर्य पाली
पाली, 12 अक्टूबर। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सोमवार प्रातः 9:30 बजे पाली के पणिहारी चौराहे पर नगर निगम की प्रथम महापौर श्रीमती नमिता विकास बुबकिया एवं पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख के नैतृत्व में स्वागत किया गया।
राज्यपाल कटारिया ने पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख के कार्य की सराहना करते हुए पाली नगर निगम के गठन में उनकी भूमिका के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि पारख लगभग 25 वर्षों तक उनके साथ विधायक रहे हैं। वे जिस कार्य को करने का संकल्प लेते हैं, उसे शत-प्रतिशत पूरा करके ही दम लेते हैं। कटारिया ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इतना जुनूनी व्यक्ति नहीं देखा, जो किसी कार्य को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटा रहता है।
राज्यपाल कटारिया ने महापौर श्रीमती नमिता विकास बुबकिया को पाली नगर निगम की प्रथम महापौर बनने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व सभापति श्री महेंद्र बोहरा, पार्षद नवीन वागोरियां, पूर्व पार्षद विकास बुबकिया, अशोक बाफना, समाजसेवी गौतम यति, सोहन भाटी, मोहम्मद अब्बासी सहित पाली शहर के लोग उपस्थित रहे।











