नेशनल हाईवे 162 खोखरा से चन्डावल जाने वाले खोखरा ब्रिज सर्विस रोड़ पर स्पीड ब्रेकर पर संकेत नहीं होने पर रोज़ाना हादसे हो रहे हैं

Gopal Singh Khokhara
निकटवर्ती खोखरा गांव से चन्डावल जाने वाले सर्विस रोड़ पर स्पीड ब्रेकर पर संकेत नहीं होने के कारण रोज़ाना हादसे हो रहे हैं। गोपाल सिंह खोखरा ने बताया कि इस मार्ग से खोखरा बासना बोयल के ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों को हॉस्पिटल व घरेलू कार्यों हेतु रोजाना इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है । कही बार इस स्पीड ब्रेकर पर हादसे हो चुके हैं , एलएनटी को कही बार अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हुआ, गत रात्रि को एक युवक बाइक से खोखरा से चन्डावल की और जा रहा था स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं देने के कारण वह बाइक से उछलकर नीचे गिर गया, बाइक एक तरफ करवा कर युवक को संभाला हाथ पैर मुंह पर गम्भीर चोट आई, 108 एम्बुलेंस की मदद से सोजत राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया । ग्रामीणों ने एलएनटी से तुरन्त रख कर जल्द से जल्द खोखरा से चन्डावल जाने वाले खोखरा ब्रिज सर्विस रोड़ पर जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर पर संकेत लगाने की आवश्यकता है जल्द से जल्द संकेत लगाया जाए ।






