News

सेन युवा एकता मंच ने महापौर जसवंत कंवर को दिया गरबा महोत्सव 3.0 का निमंत्रण

प्रवीण सेन।


सेन युवा एकता मंच राजस्थान के पदाधिकारियों ने नगर निगम महापौर जसवंत कंवर से मुलाकात कर मंच की ओर से आयोजित होने वाले SYEM गरबा महोत्सव 3.0 में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। इस दौरान मंच की महिला टीम की सदस्य रिंकू सेन एवं ललिता सेन ने शॉल व दुपट्टा ओढ़ाकर महापौर का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

सेन युवा एकता मंच राजस्थान के तत्वावधान में तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन 15, 16 एवं 17 अक्टूबर 2026 को होटल हर्ष पैलेस, भीलवाड़ा में किया जाएगा। महोत्सव के दौरान अलग-अलग थीम पर गरबा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे तथा सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है।

WhatsApp Image 2026 10 13 at 2.15.37 PM

इस अवसर पर संस्था संस्थापक विकास सेन पांसल, संस्था प्रभारी महादेव सेन, जिलाध्यक्ष सागर सेन, जिला कार्यकारी अध्यक्ष तुषार सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष शम्भू सेन एवं यशोवर्धन सेन, जिला प्रभारी यश सेन, जिला कोषाध्यक्ष सुनील सेन, जिला सचिव सनी सेन, जिला उपाध्यक्ष शिवराज सेन एवं राजेश सेन पुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि गरबा महोत्सव के माध्यम से समाज के युवाओं एवं महिलाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने तथा सामाजिक समरसता और एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button