News
खोखरा में फला वाला भेरू के प्रथम पाटोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन हुआ , ध्वजा लगा कर खुशहाली की कामना की

गोपाल सिंह खोखरा
खोखरा गांव में प्रथम पाटोत्सव पर एक शाम फला वाला भेरू नाथ के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें गांव के भजन कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुति दी, जिसमें माताओं बहनों युवाओं ने भजन संध्या का भरपूर आनन्द लिया, माताओं बहनों ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी, सुबह पूजा अर्चना कर प्रसाद का भोग लगाकर भेरू नाथ मन्दिर पर ध्वजा पहराई गई । । जिसमें समस्त ग्राम वासी ने भेरू नाथ जी को धोक लगा कर खुशहाली की कामना की , माताओं बहनों ने मंगल गीत गाए, सभी युवा साथी और माताएं बहने ग्राम वासी मौजूद रहे






