News

सादड़ी के सर्वांगीण विकास को लेकर जैन समाज ने की नगर पालिका अध्यक्ष से मुलाकात

Vikram B Rathod

सादड़ी (राजस्थान)। श्री नाकोड़ा मानव फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. महेंद्रजी जैन (जोधावत) के साथ जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका सादड़ी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय बोहरा, अधिशाषी अधिकारी नीलकमल सिंह एवं जल विभाग की कनिष्ठ अभियंता सुनीता मीना का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 35 की पार्षद सपना जैन एवं भरत जैन सेठिया भी उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान सादड़ी नगर के सर्वांगीण विकास एवं वार्डवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने शहर के सभी वार्डों में सड़कों एवं सीसी रोड का निर्माण, नालियों की व्यवस्था, साफ-सफाई, रोड लाइट, पेयजल आपूर्ति सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

IMG 20261015 WA0070IMG 20261015 WA0063

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नगर के विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना आवश्यक है, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके।

इस दौरान नगर पालिका प्रशासन एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आपसी सहयोग से सादड़ी शहर और सभी वार्डों को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button