भायंदर पश्चिम में नव दुर्गा मित्र मंडल का भव्य नवरात्रि महोत्सव, अष्टमी हवन एवं 108 दीपकों की महाआरती संपन्न

Vikram B Rathod
भायंदर। पश्चिम स्थित ईदरा कॉम्प्लेक्स, देव दर्शन, रत्नदीप एवं देवछाया बिल्डिंग में नव दुर्गा मित्र मंडल एवं नव दुर्गा महिला मंडल द्वारा नवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया जा रहा है। 11 अक्टूबर 2026 को गरबी के आगमन एवं द्वार उद्घाटन के साथ माताजी की भव्य स्थापना की गई। मंडल के कार्यकर्ताओं एवं महिला मंडल की सदस्यों ने मिलकर दिन-रात मेहनत कर आयोजन को सफल बनाया।
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह माताजी की आरती तथा दोपहर में मंडल की बहनों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। भजन-कीर्तन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है। प्रतिदिन गरबा खेलने के बाद स्वादिष्ट नाश्ते के साथ चाय एवं कॉफी की व्यवस्था की जा रही है।
विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
महोत्सव के अंतर्गत 16 अक्टूबर को बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 17 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिकों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा दोपहर में बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। 18 अक्टूबर को माताजी की अष्टमी के पावन अवसर पर दोपहर में भव्य हवन का आयोजन हुआ। हवन के लाभार्थी संजयभाई एवं रंजीतभाई परिवार रहे।
इसी दिन रात्रि में 15 वर्ष से अधिक आयु की बहनों के लिए आरती सजावट प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बहनों ने आकर्षक एवं मनमोहक आरतियां सजाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

अष्टमी पर 108 दीपकों की आरती
18 अक्टूबर को अष्टमी के अवसर पर माताजी का भव्य हवन संपन्न हुआ। रात्रि में 108 दीपकों से माताजी की भव्य आरती उतारी गई। आरती के लाभार्थी पलक जितेंद्रजी (जयतीभाई) पुनमिया परिवार, निवासी खुडाला, रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माताजी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
छप्पन भोग एवं नैवेद्य रूपी प्रसादी
19 अक्टूबर को माताजी को छप्पन भोग अर्पित करने का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं, 20 अक्टूबर को 3 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए नैवेद्य रूपी प्रसादी का आयोजन होगा। इसके लाभार्थी श्रीमती भावनाबेन किशोरभाई मेहता परिवार, चेतन मेहता एवं रोहन मेहता, भायंदर-गोरेगांव रहेंगे।
प्रतिदिन लकी ड्रॉ एवं विशेष आकर्षण
नवरात्रि महोत्सव में प्रतिदिन आरती के दौरान लकी ड्रॉ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर दिन आकर्षक उपहार रखे गए हैं। इसके अतिरिक्त विशेष आकर्षण के रूप में फुल हाउजी गेम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सोने के सिक्के का पुरस्कार रखा गया है। गरबा खेलने के पश्चात प्रतिदिन नाश्ता, चाय एवं कॉफी की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की जा रही है।
महोत्सव का समापन 20 अक्टूबर 2026 को गरबी विसर्जन के साथ होगा।
मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मंडल के सर्वेसर्वा जयतीभाई पुनमिया, प्रतीक शाह, दीपक मामा, प्रकाशभाई मोदी, राजेश शाह, ललितभाई, हितेश जैन, दिलीपभाई बारोट, जयेशभाई सोनी, भावेश शाह, प्रवीण राठौड़, रमेशभाई गोलेछा, किरीट शाह, विक्रम राठौड़, करण धोका (बॉबी), धवल रबारी, जिगर पुरोहित, क्रिश मोदी सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
वहीं, नव दुर्गा महिला मंडल की सर्वेसर्वा मिथिलाबेन शाह, छायाबेन मोदी, संतोषबेन, ममता शाह सहित अनेक बहनों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। सभी कार्यकर्ताओं एवं बहनों के सामूहिक प्रयासों से नवरात्रि महोत्सव भक्तिमय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो रहा है।











