अल्पसंख्यक मोर्चा नेता बाबा मनीर मस्तान के नेतृत्व में कर्माटांड़ गांव में मुहर्रम पर्व पर अखाड़े का आयोजन

Deepak Kumar Pandey
टुण्डी : टुण्डी विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम बहुल क्षेत्र कर्माटांड़ गांव में अल्पसंख्यक मोर्चा नेता सह समाज के कर्णधार बाबा मनीर मस्तान के नेतृत्व में शुक्रवार देर शाम मुहर्रम पर्व के मद्देनजर अखाड़े का आयोजन किया गया। अखाड़े में जोश भरे युवाओं ने अपने अनोखे अंदाज में एक से बढ़कर एक खतरों से भरें स्टंट कर दिखाया जिससे दर्शकों को सोचने पर मजबूर हो पड़ा और अखाड़े दल से जुड़े युवाओं ने भरपूर वाहवाही बटोरी।

अल्पसंख्यक मोर्चा नेता बाबा मनीर मस्तान ने अखाड़े दल के युवाओं को रूपए से बने माला पहनाकर स्वागत किया और अनोखे अंदाज में करतब दिखाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। अपने संदेश में बाबा मनीर मस्तान ने कहा कि आज़ हमलोगों को गर्व है कि भारत जैसे महान देश के सपूत होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और हम सभी भाई भाई आपस में मिल बैठकर हर त्योहार को बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं आगे उन्होंने कहा कि हम दोनों समुदाय के लोग कभी जाति का नहीं जमात में विश्वास करते हैं। मौके पर झामुमो नेता बबलू अंसारी रूस्तम काजी, पप्पू,अहमद,उमर, हाफिज, ताहिर, समेत बड़ी संख्या में मुहर्रम कमिटि के सदस्य उपस्थित थे।











