आर्य समाज पाली में साप्ताहिक अधिवेशन सम्पन्न, “चरित्र निर्माण ही राष्ट्र निर्माण” पर हुआ प्रवचन

Ghevarchand Arya
पाली। रविवार 5 जून। आर्य समाज पाली सेवा संस्थान, 6 पानी दरवाजा में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ आचमन, अंगस्पर्श, ईश्वर स्तुति, प्रार्थना, उपासना एवं स्वास्तिवाचन के साथ हुआ। तत्पश्चात् विधिवत् देवयज्ञ किया गया। सभी आर्य सभासदों ने आहुतियां प्रदान कर अच्छी वर्षा एवं राष्ट्र की खुशहाली की मंगलकामना की। यज्ञ प्रार्थना, जयघोष एवं शांति पाठ के साथ यज्ञ सम्पन्न हुआ।
प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया की इस अवसर पर मुख्य वक्ता समाज के मंत्री श्री विजयराज आर्य ने “चरित्र निर्माण ही राष्ट्र निर्माण” विषय पर प्रवचन देते हुए कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के दस नियमों का पालन करने से ही समाज में व्याप्त बुराइयां दूर हो सकती हैं। उन्होंने युवाओं से व्यसनमुक्त, ब्रह्मचर्य एवं स्वाध्याय का जीवन अपनाने का आह्वान किया। वरिष्ठ शिक्षक गणपत भदोरिया ने आर्य वीर दल के आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर की सफलता में आर्य समाज के सहयोग की सराहना की। शिवराम आर्य एवं नंदनी आर्या ने ईशभक्ति के भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया।

इस अवसर पर आर्य समाज संरक्षक शिवराम आर्य, उपप्रधान घेवरचन्द आर्य, उपमंत्री कुन्दन चौहान, अन्तरंग सदस्य पूनमचन्द वैष्णव, अशोक आर्य, हरिकेश वैष्णव, आर्य वीरांगना कुमारी जिया चौधरी*, कुमारी अक्षरा आर्या, कुमारी वैशाली आर्या, कुमारी नंदनी आर्या सहित कई जाने मोजूद रहे।











