बांद्रा आरपीएफ कॉलोनी में एंटी करप्शन इंटेलिजेंस कमेटी एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त वृक्षारोपण अभियान आयोजित
देश के सभी नागरिकों को अपने पूरे परिवार के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए : शंकर ठक्कर

ललित दवे
मुंबई- एंटी करप्शन इंटेलिजेंस कमेटी(एसीआईसी) के राष्ट्रीय सचिव,अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री शंकर ठक्कर ने बताया एसीआईसी बांद्रा चैप्टर द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (RPF), बांद्रा के सहयोग से दिनांक 14 जून 2026 को आरपीएफ कॉलोनी, बांद्रा में एक भव्य वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया।
संगठन द्वारा देशभर में चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा प्रदान किए गए 70 पौधों का रोपण आरपीएफ कॉलोनी बांद्रा परिसर में किया गया। इस अभियान में एसीआईसी के पदाधिकारियों, आरपीएफ अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की विशेष शोभा आरपीएफ के बांद्रा विभाग की वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी। उन्होंने स्वयं आरपीएफ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को अपना सक्रिय समर्थन प्रदान किया।
राजेंद्र शर्मा ने कहा क्लाइमेट चेंज के चलते लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसके लिए वृक्ष लगाना बहुत ही आवश्यक है और एसीआईसी के पदाधिकारी ने आज का रविवार का दिन अपने परिवार के साथ ना बिताते हुए हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण ऐसे वृक्षारोपण कार्यक्रम हमारी आरपीएफ कॉलोनी में कर अपना कीमती समय दिया है इसके लिए मैं इनका विशेष आभार व्यक्त करता हूं। आगे भी एसीआईसी के साथ मिलकर वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
एसीआईसी के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा केंद्र सरकार जिस प्रकार पर्यावरण बचाने के लिए प्रयत्न कर रही है उसमें हमारा नागरिकों का भी योगदान होना चाहिए और इसी के तहत हम हर वर्ष देश भर में हमारे संगठन के माध्यम से वृक्षारोपण करते हैं। आने वाली 30 जून तक देश भर में फैले हुए हमारेसंगठन के सभी चैप्टर द्वारा वृक्षारोपण के कार्यक्रम किए जाएंगे। इस बार से हमने निश्चय किया है कि हमारे द्वारा लगाए गए सभी पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी संगठन द्वारा की जाएगी, जिससे उनका समुचित विकास सुनिश्चित हो सके तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को दीर्घकालिक सफलता प्राप्त हो।
शंकर ठक्कर ने कहा हमारी आने वाली पीढ़ी अच्छी सांस ले सके इसके लिए देशभर के नागरिकों को अपने पूरे परिवार के नाम पर कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए और यह पेड़ जब तक बड़ा ना हो तब तक इसकी नियमित देखभाल एवं इसको खाद और पानी देते रहना चाहिए।वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ते वैश्विक तापमान, प्रदूषण एवं पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। संगठन भविष्य में भी पूरे भारत में ऐसे जनजागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। एसीआईसी बांद्रा की पूरी टीम का विशेष आभार इतना अच्छे कार्यक्रम का आयोजन किया और आरपीएफ ने अपने व्यस्त समय में से ऐसे सामाजिक उपक्रम के लिए अपना कीमती समय दिया इसके लिए उनका भी विशेष आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम के दरमियान सभी ने वृक्ष लगाए, वृक्ष बचाए एवं भारत माता की जय ओर वंदे मातरम के नारे लगाए।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थे:
•राजेंद्र कुमार शर्मा, आरपीएफ बांद्रा वरिष्ठ निरीक्षक एवं उनकी पूरी टीम
• डॉ. आशुतोष ए. त्रिपाठी – राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एसीआईसी
• श्री शंकर ठक्कर – राष्ट्रीय सचिव एसीआईसी
• श्री रामाकांत पवार – राष्ट्रीय विधिक संचालन प्रमुख एसीआईसी
• श्रीमती श्रेया तटकरे – महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) एसीआईसी
• श्रीमती स्वाति पाटिल – कार्यकारी अध्यक्ष (महिला विंग), ठाणे जिला,एसीआईसी
• श्रीमती निशा पडावे – सीएसआर प्रमुख,एसीआईसी
• श्रीमती संध्या गुप्ता – बांद्रा अध्यक्ष (महिला विंग) एसीआईसी
• श्रीमती प्रीति गुप्ता – भायखला अध्यक्ष, एसीआईसी
• श्री शिवकुमार शॉ – दादर उपाध्यक्ष,एसीआईसी
• सुरेश ठक्कर, सामाजिक कार्यकर
वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात समिति द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम सौहार्द, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।











