News
घाणेराव में CNG ट्रक की चपेट में आने से गौवंश की मौत, गौभक्तों ने दी समाधि

DK Kothar
घाणेराव / देसूरी। घाणेराव में रेड चिल्ली के आगे राजवाड़ा होटल के सामने तेज रफ्तार CNG ट्रक की चपेट में आने से एक गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर गौसेवक सुरेश सुथार, फतेह सिंह, प्रवीण पालीवाल, भंवर कुमार चौधरी, विमल वैष्णव सहित अन्य गौभक्त मौके पर पहुंचे और गौवंश को सम्मानपूर्वक समाधि दी।

कामधेनु सेना के तहसील महासचिव नाथूसिंह दलावत ने गौभक्तों का आभार जताते हुए हाईवे पर बेसहारा घूम रहे गौवंश की सुरक्षा के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की।











