News

जन्मोत्सव कार्यक्रम में धीरज गुर्जर का विरोधियों पर तीखा हमला, बोले- विपरीत परिस्थितियों में साथ देने वालों को ही पार्टी में सम्मान

शुभम शर्मा

भीलवाड़ा/जहाजपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं जहाजपुर के पूर्व विधायक धीरज गुर्जर ने अपने जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी छोड़कर विरोधी खेमे में गए नेताओं और पूर्व सरपंचों पर बिना नाम लिए तीखा राजनीतिक हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए गुर्जर ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जो लोग पार्टी और उनका साथ छोड़कर चले गए थे, वे अब वापस लौटने की गुहार लगा रहे हैं।

धीरज गुर्जर ने मंच से कहा कि, “पार्टी और मुझे छोड़कर गए मेरे पाले हुए टॉमी अब कह रहे हैं कि हमें वापस ले लो। थोड़ा सा राजनीतिक दबाव क्या पड़ा, हमें बीच राह में छोड़कर चले गए। उन्हें चांदी का जूता ही मिला और अब दोबारा लौटने की गुहार लगा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब अवसरवादी लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। पार्टी में उन्हीं कार्यकर्ताओं और नेताओं को प्राथमिकता एवं सम्मान मिलेगा, जिन्होंने मुश्किल समय और विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन का साथ नहीं छोड़ा तथा एक सच्चे सिपाही की तरह मजबूती से खड़े रहे।

धीरज गुर्जर ने अपने संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि संघर्ष के समय पार्टी के साथ खड़े रहने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। उनके इस बयान के बाद क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

गुर्जर के बयान को आगामी राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। उनके निशाने पर कौन-कौन से नेता रहे, इसे लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, बयान के बाद विरोधी खेमे में भी हलचल बढ़ने की चर्चा है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button