गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर 13 अक्टूबर को हरिसेवा धाम में जुटेंगे गौभक्त

प्रवीण सेन।
संपूर्ण भारत में संत-महात्माओं के सानिध्य में चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 13 अक्टूबर मंगलवार को हरिसेवा धाम उदासीन आश्रम में गौभक्तों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संत-महात्माओं के साथ बड़ी संख्या में गौभक्त एवं अभियान से जुड़े कार्यकर्ता शामिल होंगे।
गौ सम्मान आह्वान अभियान के भीलवाड़ा जिला समन्वयक सुनील जागेटिया ने बताया कि बैठक की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर विधायक अशोक कोठारी के सानिध्य में विधायक कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी 13 अक्टूबर को हरिसेवा धाम में होने वाली बैठक की व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

अभियान से जुड़े संत लालदास जी महाराज ने बताया कि 13 अक्टूबर को होने वाली बैठक में परम गौभक्त ग्वाल संत श्री गोपालानंद महाराज के सानिध्य में विभिन्न संत-महात्मा उपस्थित रहेंगे। इस दौरान गौ सम्मान एवं गौ संरक्षण से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में बाबूलाल टांक, गोपाल बांगड़, जगदीश तेली, नंदकिशोर तेली, हरीश श्रोत्रिय, संजय राठी सहित कई गौभक्त एवं अभियान से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।











