राष्ट्र भक्ति गीत और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों को पुरस्कार के रूप में मिली ज्ञानवर्धक पुस्तकें

Ghevarchand Arya
पाली 26 जून। आर्य समाज एवं आर्य वीर दल पाली द्वारा आयोजित आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण प्रशिक्षण शिविर के 15 वे दिन राष्ट्रभक्ति गीत एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य अतिथि कानसिंह राणावत Ex En Phed पाली, संरक्षक धनराज आर्य एवं अध्यक्ष दिलीप परिहार की अध्यक्षता में किया गया।
प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि राष्ट्र भक्ति गीत प्रतियोगिता में कविता चौधरी प्रथम, तनु आर्या द्वितीय और रिद्धी आर्या तृतीय रही। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में हर्ष चौहान, तनुश्री प्रजापत प्रथम, चचल भाटी, कविता चौधरी द्वितीय और अक्षरा चौहान तृतीय रहे। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि राणावत द्वारा योग-संस्कार और नैतिक शिक्षा की पुस्तकें पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई।

बच्चों के ज्ञान से प्रभावित राणावत ने सभी बच्चों से कहां की आपके घर स्वच्छ पानी कैसे पहुंचता है ? इसकी तकनीकी जानकारी के लिए कल 8:30 बजे फिल्टर प्लांट पर आना। आप सभी को तकनीकी जानकारी देकर ज्ञान बढ़ाया जायेगा। इस पर बच्चों ने तालीया बजाकर स्वीकृति दी। आपने शिविर से प्रभावित होकर बच्चों के ज्ञान संस्कार की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहां की वर्तमान समय में ऐसे शिविरों की नितांत आवश्यकता है।
इस अवसर पर विजयराज आर्य, कुन्दन चौहान, राकेश सोनी, पदम धोका, गजेन्द्र गुर्जर, महेंद्र प्रजापत, रामचन्द्र भट्ट, विनोद सिंह तोमर सहित कई जने मौजूद रहे।











