News

अधिकमास परिक्रमा में दो दिन शेष, तैयारीयां चालू, कार्यकर्ताओं और भक्तों में उत्साह चरम पर

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
  • रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य पाली

पाली 6 जून। 8 जून से निकलने वाली अधिकमास परिक्रमा की तैयारियां को लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता द्वारा जोर-शोर जुटकर तैयारीयां शुरू कर दी गई है। संरक्षक पंडित शंभूलाल शर्मा अध्यक्ष प्रदीप कच्छावा ने बताया की सभी मंदिरों समाजों और सार्वजनिक स्थानों सहित जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाने के लिए प्रियंका व्यास, राजश्री, अंजना वैष्णव, नीतू अमरनानी, कंचन प्रजापत, अनु सोलंकी, सहित मातृशक्ति की टीम के साथ हेमंत बंग, अरुण व रोहित वैष्णव जुटे हुए है।

महामंत्री केलाश टवाणी ने बताया कि चंदा एकत्रित करने एवं देव मंदिरों तथा समाज संस्थाओं में निमंत्रण के लिए कार्यालय सचिव हीरालाल व्यास के नैतृत्व में जोराराम पटेल , कान सिंह राणावत, सुनील लोहिया, हर्ष शर्मा, सुरेश मोहन शर्मा, गुरुचरण हेड़ा, महेंद्र बज़ाज़, दयाराम जटिया, पूसाराम किर, सुरेश काबरा, शांतु मंडोरा, जयनारायण अरोड़ा आदि लगे हुये है।

टवाणी ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा जहां-जहां से अधिकमास परिक्रमा निकलेगी उस रास्ते का पूरा चेक लिया है रास्ते से अवरोध हटाए गए नगर परिषद द्वारा कंटीली झाड़ियां काटकर खड़े भर कर रास्ते को समतल कर साफ़ सफाई कर रहे है। उधर बिजली विभाग जहां निचे लटकते तारो को ठीक कर जो खम्बे सही नहीं है उसे ठीक कर रहे है इस प्रकार जिला प्रसाशन का पूरा सहयोग मिल रहा है। जहां पड़ाव रहेगा वहां अधिकमास धर्मार्थ संस्थान का पूरा नियंत्रण रहेगा। इस बार संस्था का स्वर्ण जयंती वर्ष होने के कारण पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और लोगों में बहुत ही उत्साह है।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button