पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन भगवान महावीर जन्म वाचन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

VIKRAM B RATHOD
श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन देरासर संघ, रत्नदीप-इन्दिरा कॉम्प्लेक्स, 60 फीट रोड, भायंदर-वेस्ट में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन धार्मिक आस्था एवं भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। भगवान महावीर स्वामी के जन्म वाचन का पावन प्रसंग हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।
पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर देरासर में श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान, श्री आदिश्वर भगवान, श्री महावीर स्वामी भगवान, श्री गौतम स्वामी, श्री पुंडरीक स्वामी, नाकोड़ा भैरव नाथ, मणिभद्र वीर, घंटाकर्ण महावीर, पार्श्व यक्ष, पद्मावती माता, लक्ष्मी माता, सरस्वती माता, मातृयक्ष, सिद्धायिका देवी माता सहित विभिन्न देवी-देवताओं की भव्यातिभव्य आंगी सजाई गई। आंगी की सुंदरता एवं कलात्मक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
मंदिरजी में पावापुरी जल मंदिर का सुंदर निर्माण भी किया गया, जिसने पूरे धार्मिक वातावरण को और अधिक मनमोहक बना दिया। पाठशाला के बालकों ने विभिन्न पारंपरिक एवं आकर्षक वेशभूषाओं में सजकर भगवान की आंगी के दर्शन किए। मंदिर में दर्शन एवं जन्म वाचन के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का वातावरण रहा। पूरे परिसर में भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव की खुशी एवं धार्मिक उल्लास दिखाई दिया।
पर्वाधिराज पर्युषण में प्रतिदिन की आराधना
निश्रा: प.पू. सा. अरिहंतरेखा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा-9
प्रवचन दात्री: प.पू. सा. आत्महितरेखा श्रीजी महाराज साहेब
बहनों के लिए व्याख्यान:
- प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे
- स्थल: इन्दिरा कॉम्प्लेक्स रंगमंडप
प्रतिक्रमण
भाइयों के लिए:
- सुबह 5:00 बजे — इन्दिरा कॉम्प्लेक्स रंगमंडप
- शाम 7:00 बजे — मंदिरजी रंगमंडप
बहनों के लिए:
शाम 7:15 बजे — इन्दिरा कॉम्प्लेक्स रंगमंडप
पर्युषण महापर्व के दौरान प्रतिदिन होने वाली आराधना, प्रवचन एवं प्रतिक्रमण में श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागी बनकर धर्माराधना का लाभ ले रहे हैं।











