News

साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरुकता जरुरी – राजपुरोहित

सादड़ी।आज दिनों-दिन साइबर क्राइम बढ़ते जा रहे हैं ,इससे बचाव के लिए जागरुकता जरुरी है।उक्त उद्गार साइबर विशेषज्ञ व साइबर अवेयरनेस प्रमोटर एडवोकेट मानवेंद्र सिंह राजपुरोहित ने व्यक्त किए।

राजपुरोहित ने साइबर क्राइम जैसे साइबर फ्राड,डिजिटल अरेस्ट की जानकारी दी तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए व कहा कि हममें साइबर अवेयरनेस होनी चाहिए।उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में प्रशासक अरुण सिंह व स़स्था प्रधान हेमलता सिंह के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया।थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढा ने कहा कि समय के साथ अपराध के तरीको में परिवर्तन हुआ है ।वर्तमान में साइबर क्राइम बढे है।

IMG 20260703 WA0035 IMG 20260703 WA0034 IMG 20260703 WA0036

उन्होंने उदाहरण देकर समझाते हुए कहा कि अवेयरनेस से ही साइबर क्राइम को रोका जा सकता है।उन्होने ओटीपी किसी को साझा न करने, किसी अनजान लिंक को न खोलने,साइबर ठगी होने पर साइबर हेल्प लाईन व पुलिस थाने की मदद लेने को कहा।एडवोकेट हीर सिंह राजपुरोहित व ऐसीबीईओ विजय सिंह माली ने आदर्श विद्यालय की इस पहल को सराहा।संस्था प्रधान हेमलता सिंह ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य सोलंकी दीपिका,प्रदीप कुमार,चंचल श्रीमाली,आशा चौहान,रणवीर गोयल,गजेंद्र परिहार,मनीष बिस्सा,देवाराम देवासी,नीता दाधिया,हरीश मालवीय,खुशबू मित्तल,संपत राज सोलंकी,राहुल माली व हिम्मतराम समेत समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि सीबीएसई से सम्बद्ध आदर्श विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न सहशैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button