News

आर्य वीर दल के आत्मरक्षा और चरित्र निर्माण के 14 वे दिन बच्चों ने सिखे हमलावर को पटकनी देने के गुर

GhevarChand Arya

पाली गुरूवार 25 जून । आर्य समाज एवं आर्य वीर दल पाली के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण प्रशिक्षण शिविर के 14 वे दिन नियमित प्रशिक्षण के पश्चात। प्रशिक्षक जीवनलाल आर्य द्वारा आत्मरक्षार्थ हमलावर को पटकनी देने का अभ्यास करवाकर गुर सिखाए गए। बोद्धिक ज्ञान के तहत संस्कृत समूह गान एवं संस्कृति अन्त्याक्षरी की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जुनियर एवं सिनियर दोनों वर्ग के बच्चों ने शुद्ध उच्चारण के साथ संस्कृत भाषा में ध्वज गान सुनाकर उपस्थित दर्शकों और बच्चों के अभिभावकों को अचंभित कर दिया।

IMG 20260626 WA0011 IMG 20260626 WA0012

प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि आज भवानी शंकर सोनी की तरफ से सभी बच्चों और उनके अभिभावकों को दूध जलेबी वितरण की गई। निर्जला एकादशी होने के कारण किसी ने श्री खण्ड, किसी ने बिस्कुट और किसी ने फल वितरण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम में दिलीप परिहार, शंकर हंस, धनराज आर्य, महेंद्र प्रजापत, हनुमान आर्य, रामचन्द्र भट्ट, मुकेश देवड़ा, कुशल देवड़ा, गणपत भदोरियां, केलाश आर्य सहित कई जनों ने मोजूद रहकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button