News

सुमेरपुर में शहरी सेवा शिविर 2026 का शुभारंभ, मंत्री जोराराम कुमावत ने लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे

भरत शर्मा


पाली, 12 जून। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सुमेरपुर नगर पालिका परिसर में शहरी सेवा शिविर 2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने शिरकत कर लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए तथा शिविर में उपलब्ध विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी।

मंत्री कुमावत ने बताया कि यह अभियान नगर पालिका क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जाएगा। शिविरों के माध्यम से पट्टे जारी करने, मकान निर्माण स्वीकृति, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, सड़क मरम्मत, सफाई व्यवस्था सुधारने तथा बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने जैसे कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि राज्यभर में आयोजित किए जा रहे इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को राहत देना है। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर प्रशासन को जनता के और करीब लाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 06 12 at 6.44.44 PM

सुमेरपुर, तखतगढ़ नगर पालिकाओं सहित पंचायत समिति क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिल सकेगा।

शिविर में उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button