बिजोवा में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

भरत शर्मा
रानी। आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत बुधवार को बिजोवा स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान डां.विजय पाली सिंह एवं नारायण लाल ने लोगों को आहार-विहार, स्वस्थ जीवनशैली एवं योग के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

शिविर में कुल 86 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया, जिसमें 63 पुरुष एवं 23 महिलाएं शामिल रहीं। आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। राजस्थान में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष संबंधी सेवाओं को स्थानीय स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।











