उदयरत्न सागरजी का चातुर्मास होसपेट (हम्पी) में 20 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश

Jethmal Rathod
- दीपक जैन
होसपेट :- STEEL CITY होसपेट (हम्पी) की धन्यधरा पर ‘भाग्योदय चातुर्मास’ का भव्य आयोजन किया गया है।यह भाग्योदयकारी सानिध्य-गुरूनवरत्नकृपा प्राप्त आचार्य श्री विश्वरत्नसागर सुरीश्वरजी म.सा. के शिष्य द्विशतावाधानी, गणिवर्य श्री उदयरत्न सागरजी म.सा. प्रवचनकार मुनिराज श्री उत्तमरत्न सागर जी म.सा. राजर्बिरत्न सागर जी म.सा. सिद्धर्बि रत्नसागर जी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मास निश्चित हुआ हैं।
साथ ही महिलाओं को चातुर्मास आराधना मनोश्श इंदुश्रीजी म.सा. की शिष्या प्रवचन शिरोमणि कुसुम श्रीजी म.सा. की शिष्यरत्ना साध्विवर्या चन्द्ररत्ना श्रीजी (बेन म.सा.), साध्यज्योती श्रीजी म.सा. ध्वविटत्ना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा करवायेगी।चातुर्मास प्रवेश श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर संघ, होसपेट के तत्वावधान में 20 जुलाई को होगा।संघ ने गुरुदेव के दर्शन वंदन का लाभ लेने की अपील की हैं।











