भारतीय जनता पार्टी द्वारा नोहर विधानसभा की तिरंगा यात्रा का आयोजन

नोहर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा नोहर द्वारा आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा श्री राम वाटिका से प्रारंभ होकर बिहानी चौक, टैगोर चौक होते हुए भगत सिंह चौक तक पहुंची।
यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से एवं गीतों से शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान का संदेश दिया। यात्रा के दौरान आमजन ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और बल प्रदान करना ही इस यात्रा का उद्देश्य है। इस यात्रा में भारत माता आश्रम के महंत योगी रामनाथ पूर्व प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा, जिला महामंत्री नंदलाल वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पारीक, देहात मंडल अध्यक्ष राकेश पूनिया, फेफना मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश बिजारणियां, खुईयां अध्यक्ष ओम प्रकाश पारीक, शैलेन्द्र वर्मा, अदरिश गौरी, महेश भुकरकेवाला, कुलदीप सहू, प्रदुमन व्यास, ओम प्रकाश सुथार, अंजनी कुमार शर्मा, रमेश बेनीवाल, प्रताप सहारण,श्री कृष्ण सोनी, अजीत सिंह राठौड़, कृष्ण जोशी, दलीप सोनी, सुरेंद्र गालड़, श्रवण कुमार मौर्य,अमित ढूढाणी, राजकुमार पारीक, कुलदीप सहू सुभाष सोनी, अजय राठौड़, सुशील कस्वां, डॉ महेश सहारण महेंद्र पूनिया, प्रेम स्वामी ,विजय स्वामी, राधेश्याम शर्मा ,अशोक सिहाग, ओम प्रकाश शर्मा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।











