News

मोहन म्हात्रे, स्नेहा पांडे, मधुसूदन पुरोहित एवं रजनीकांत मयेकर निर्विरोध विशेष समितियों के सभापति घोषित

जेठमल बी. राठौड़ 


मिरा-भाईंदर, मिरा-भाईंदर महानगरपालिका की विभिन्न विशेष समितियों के सभापति पद के लिए शुक्रवार सुबह चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुई। निर्धारित समय पर केवल एक-एक वैध नामांकन होने के कारण सभी चारों उम्मीदवारों को निर्विरोध सभापति घोषित किया गया।महानगरपालिका की जलापूर्ति एवं मलनिस्सारण समिति के सभापति पद पर मोहन म्हात्रे, शिक्षा, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति के सभापति पद पर स्नेहा पांडे, स्वास्थ्य एवं वैद्यकीय, पर्यावरण, उद्यान एवं शहर सौंदर्यीकरण समिति के सभापति पद पर मधुसूदन पुरोहित तथा समाजकल्याण एवं झोपड़पट्टी सुधार समिति के सभापति पद पर रजनीकांत मयेकर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

WhatsApp Image 2026 07 03 at 5.09.55 PM

गौरतलब है कि इन सभी पदों के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि तक किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा दावा प्रस्तुत नहीं किए जाने से शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप से पूरी कर सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।इस अवसर पर उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील, स्थायी समिति सभापति हसमुख गहलोत, नगरसेवक एवं विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।महानगरपालिका की इन प्रमुख समितियों के गठन के बाद अब शहर में जलापूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, समाजकल्याण एवं शहरी विकास से जुड़े विषयों पर निर्णय प्रक्रिया को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button