विश्वकर्मा मंदिर, चेन्नई में पारसमल पड़मा एवं हरिराम जांगिड़ राजोरिया का भव्य स्वागत

Heeralal Jangid
चेन्नई। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, प्रदेशसभा तमिलनाडु के नवनियुक्त चेन्नई जिला अध्यक्ष पारसमल पड़मा एवं जयपुर से पधारे ‘दीप विश्वकर्मा’ के संपादक हरिराम जांगिड़ राजोरिया का विश्वकर्मा मंदिर, चेन्नई में समाज बंधुओं द्वारा पारंपरिक साफा एवं माला पहनाकर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई। उपस्थित समाजजनों ने दोनों अतिथियों का अभिनंदन करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की तथा समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, प्रदेशसभा तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चोखाराम माकड़, श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज, चेन्नई के सचिव लोकेश शर्मा, प्रदेशसभा तमिलनाडु के कोषाध्यक्ष हीरालाल जोहड़, वागेश छड़िया, सावलाराम, मदनलाल, पारसमल कुलरिया तथा रूपाराम धामू सहित अनेक गणमान्य समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ तथा समाज की एकता, संगठन और आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया।











