जीवन में योग एवं शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है: मंगलेश चुंडावत

रिपोर्ट घेवरचन्द आर्य पाली
पाली। आर्य वीर दल पाली के आत्म रक्षा और चरित्र निर्माण प्रशिक्षण शिविर के नवमें दिन शनिवार को सी ई ओ सिटी पुलिस वृताधिकारी पाली श्रीमती मंगलेश चुंडावत ने बौद्धिक सत्र को सम्बोधित करते हुए शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा की शिक्षा शेरनी के दूध के समान है जो भी सेवन करेगा वह दहाड़ेगा। अर्थात आत्मविश्वास और स्वाभिमान जागरूक होगा। इसलिए आप सभी को मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी तभी लक्ष्य हासिल होगा। सेल्जियम संग म्यूजिक नृत्य देखकर उन्होंने कहां गुरुकुल परम्परा से करवाया जा रहा यहां का वातावरण और प्रशिक्षण दोनों आनंदित करने वाला है।

योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग के विभिन्न आसनों के साथ बालिकाओं को कमल पिरामिड और बालकों को मानव पिरामिड का अभ्यास करवाया गया। प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि कल अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करवाकर और उसके महत्व के बारे में बताया जायेगा। इसको लेकर शिक्षक जीवनलाल आर्य और हनुमान जांगिड़ ने आज बच्चों को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया।











