News

सहाड़ा में बुनियादी ढांचे का बड़ा कायाकल्प: मिसिंग लिंक के साथ 8 और नॉन-पैचेबल सड़कों को मिली मंजूरी, कुल 11.90 करोड़ की सौगात

सत्यनारायण 

सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र को बेहतरीन सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में भजनलाल सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सहाड़ा क्षेत्र में पहले मंजूर हुईं सात मिसिंग लिंक सड़कों के साथ-साथ अब 8 महत्वपूर्ण नॉन-पैचेबल सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्यों को भी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। इस नए फैसले के तहत 14.5 किलोमीटर लंबी सड़कों का सुधार किया जाएगा, जिस पर 6.30 करोड़ रुपये (630 लाख रुपये) खर्च होंगे।

दोनों चरणों को मिलाकर अब सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 11.90 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।

इस बड़ी सौगात के लिए स्थानीय भाजपा *विधायक लादूलाल पितलिया* ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री श्रीमती दीया कुमारी का आभार जताया है। *स्वीकृत की गई नई नॉन-पैचेबल सड़कों का विवरण*. :इस नए बजट में स्वीकृत की गई 8 प्रमुख सड़कें और उनकी लागत इस प्रकार है: 1.नाथड़ियास से पनोतिया सड़क: लंबाई 0.4 किमी, बजट 30.00 लाख रुपये।

2 बागोलिया से गाडरी खेड़ा चौराहा सड़क: लंबाई 1.7 किमी, बजट 60.00 लाख रुपये। 3 संपर्क सड़क गल्यावड़ी: लंबाई 0.6 किमी, बजट 60.00 लाख रुपये। 4 रूपाखेड़ा (ढोसर) से सूरजपुरा सड़क: लंबाई 1.8 किमी, बजट 120 लाख रुपये।पाबूनगर से गोवलिया सड़क: लंबाई 3 किमी, बजट 95.00 लाख रुपये। *5 झातला माताजी से सालमपुरा सड़क * लंबाई 1.5 किमी, बजट 70.00 लाख रुपये। *6 चावंडिया से अरनिया सड़क* लंबाई 3.5 किमी, बजट 115 लाख रुपये।

*7 संपर्क सड़क सुरास* लंबाई 2 किमी, बजट 80.00 लाख रुपये. *पहले स्वीकृत हो चुकीं मिसिंग लिंक सड़कें:* इससे पहले क्षेत्र के लिए 5.60 करोड़ रुपये की लागत से निम्नलिखित 7 मिसिंग लिंक सड़कों को मंजूरी दी गई थी 1. उल्लाई से टोकरा (1.5 किमी) – 85.00 लाख रुपये. 2.सांगास से जूणदा (1.00 किमी) – 52.00 लाख रुपये 3 .रायपुर बाईपास से रामदेव मंदिर (0.50 किमी) – 40.00 लाख रुपये. 4. मोखमपुरा से देवथड़ी का देवरा (3 किमी) – 150 लाख रुपये. 5. खैराबाद से बिलियां कला (1.5 किमी) – 100 लाख रुपये. 6.लक्ष्मीपुरा से सरगांव (1.2 किमी) – 78.00 लाख रुपये 7.खुंटिया डामर सड़क से बाड़िया श्याम (0.8 किमी) – 45.00 लाख रुपयेग्रामीणों को मिलेगी *बड़ी राहत* लंबे समय से खराब सड़कों के कारण धूल और गड्ढों से जूझ रहे स्थानीय ग्रामीणों के लिए यह खबर किसी उत्सव से कम नहीं है।

इन नॉन-पैचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों के तैयार होने से दर्जनों गांवों का आपस में और जिला मुख्यालय से संपर्क बेहद आसान हो जाएगा। क्षेत्र के लोगों ने विधायक लादू लाल पितलिया का आभार व्यक्त किया

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button