News

???? गरीब व असहाय लोगों को वस्त्र दान सबसे पुनीत कार्य — राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी

विशाल कुमार की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

  • सुजानगंज/जौनपुर

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सुजानगंज क्षेत्र के गुवांवा घाटमपुर गांव में आज एक भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पं. राममोहन द्विवेदी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने शिरकत की।

इस अवसर पर सांसद सीमा द्विवेदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दान करना सबसे पुनीत और श्रेष्ठ कार्य है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के दिन वस्त्र दान, अन्न दान अथवा किसी भी प्रकार का दान करना अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान करीब 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम का सफल संचालन धीरज द्विवेदी ने किया, जबकि लल्लू द्विवेदी ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर दीपक सिंह, हर्षित दुबे, दीपक मिश्रा, अनिल सिंह, महेश सिंह, सूबेदार सिंह, सभाजीत सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

  • मकर संक्रांति पर 500 कंबलों का वितरण

  • सांसद सीमा द्विवेदी ने बताया दान का महत्व

  • बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग रहे मौजूद

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button