15 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया पोस्टर विमोचन

मोनू सुरेश छीपा।
मलान से सुबह 10:15 बजे शुरू होगी कावड़ यात्रा, शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान
भीलवाड़ा। 15 अगस्त 2026 को मलान क्षेत्र से निकलने वाली भव्य कावड़ यात्रा के पोस्टर का विमोचन राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया एवं पूर्व विधायक विठ्ठलशंकर अवस्थी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि कावड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्ति और आस्था से ओतप्रोत यह कावड़ यात्रा 15 अगस्त 2026, शनिवार को आयोजित की जाएगी।
यात्रा का शुभारंभ प्रातः 10:15 बजे शिव मंदिर, बाईस्कोप के पीछे, मलान से होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कावड़ यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।

आयोजकों ने कहा कि कावड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ शिव आराधना करेंगे।
कावड़ यात्रा की प्रमुख जानकारी
– कार्यक्रम: भव्य कावड़ यात्रा
– दिनांक: 15 अगस्त 2026, शनिवार
– समय: प्रातः 10:15 बजे
– स्थान: शिव मंदिर, बाईस्कोप के पीछे, मलान
– आयोजक/निवेदक: जगदीश गुर्जर, पार्षद, मलान सुभाष नगर, भीलवाड़ा
आयोजक जगदीश गुर्जर ने सभी भक्तजनों से कावड़ यात्रा में सादर शामिल होने की अपील की है।











