News

रगसपुरिया–रामपुरिया–ओझागर–बांसड़ा मुख्य सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सत्यनारायण सेन गुरला


रगसपुरिया से रामपुरिया, ओझागर होते हुए बांसड़ा तक जाने वाली मुख्य सड़क पिछले दो-तीन वर्षों से पूरी तरह जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क की खराब स्थिति के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है तथा आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाओं और गिरने जैसी घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क की मरम्मत को लेकर प्रशासन तथा क्षेत्रीय विधायक को कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में सरकार और प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

WhatsApp Image 2026 08 08 at 11.09.45 AM WhatsApp Image 2026 08 08 at 11.09.44 AM

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि “लापरवाह सरकार और उनका प्रशासन आखिर कब जागेगा? क्या लोगों को हादसों का शिकार होकर प्रमाण देना होगा तब जाकर सड़क बनेगी?” उनका कहना है कि आमजन की मूलभूत समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

इस संबंध में जनप्रतिनिधि सिंटू खारोल, गुर्जर महासभा जिला मंत्री उदयलाल गुर्जर, समाजसेवी भैरू सिंह, भैरू गुर्जर, प्रभु लाल, रामलाल खारोल, चांदमल, राजूलाल, रतनलाल, किशनलाल, शोभालाल बलाई, भैरू सालवी, राधेश्याम सालवी सहित अन्य ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत एवं समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण सामूहिक रूप से प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का तत्काल सर्वे करवाकर गड्ढों को भरने, सड़क का पुनर्निर्माण कराने तथा दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button