
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र की मोरवा श्मशान भूमि में मृत पशुओं के सम्मानजनक अंतिम संस्कार हेतु स्थापित अत्याधुनिक एलपीजी शवदाहिनी का उद्घाटन आज महापौर माननीया डिंपल मेहता के करकमलों द्वारा किया गया।

इस आधुनिक सुविधा के माध्यम से अब बेजुबान जानवरों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अधिक स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से संपन्न हो सकेगी। एलपीजी आधारित इस शवदाहिनी से पारंपरिक तरीकों की तुलना में प्रदूषण कम होगा तथा स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
Related Articles
-
अनापेदास जयंति 11अप्रेल को, शहर में निकलेगा जुलुसApril 9, 2025
-
बजट से संविदा कर्मियों को निराशा, नहीं मिली नियमितिकरण या वेतन वृद्धिFebruary 19, 2025
महानगरपालिका की इस पहल को नागरिकों ने सराहनीय कदम बताया है। इससे पशुपालकों एवं शहरवासियों को मृत पशुओं के निस्तारण के लिए एक व्यवस्थित और सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।














