News

15 दिन से लापता प्रकाश लुहार की सकुशल बरामदगी को लेकर उमड़ा जनाक्रोश

Prabhu Lal Lohar

माता, पत्नी व महिलाओं की आंखों में छलका दर्द, कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय की गुहार; एसपी सागर राणा ने दो दिन में कार्रवाई का दिया आश्वासन, नहीं हुई बरामदगी तो होगा बड़ा धरना-प्रदर्शन

भीलवाड़ा, 5 अगस्त। पिछले 15 दिनों से लापता करजालिया निवासी प्रकाश लुहार का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों का दर्द बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में छलक उठा। अपनी बेटे की सलामती की आस लगाए लापता युवक की माता राम, पत्नी सुनीता लुहार, परिवार की अन्य महिलाओं, लुहार समाज के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सागर राणा को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई और युवक की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि प्रकाश लुहार उज्जैन में फर्नीचर का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। 21 जुलाई 2026 को वे उज्जैन से चित्तौड़गढ़ आने वाली ट्रेन से रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान उन्होंने परिजनों से घर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। तभी से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया और आज तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

WhatsApp Image 2026 08 06 at 11.06.17 AM WhatsApp Image 2026 08 06 at 11.05.42 AM

परिजनों ने बताया कि घटना के बाद उज्जैन रेल पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। जांच के दौरान अंतिम मोबाइल लोकेशन भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा क्षेत्र की सामने आई, लेकिन इसके बावजूद अब तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया। परिवार का आरोप है कि कई बार संबंधित पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद जांच में अपेक्षित गति नहीं आई, जिससे परिवार गहरे मानसिक तनाव में है। ज्ञापन सौंपने के दौरान लापता युवक की माता राम सहित कई महिलाएं भी मौजूद रहीं, जिनकी आंखों में अपने बेटे और परिवार के सदस्य की सलामती की चिंता साफ दिखाई दे रही थी। महिलाओं ने प्रशासन से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनके परिवार के सदस्य को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढकर घर पहुंचाया जाए। इस दौरान मौजूद समाजजनों ने भी प्रशासन से मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की।

लुहार समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं, बल्कि पूरे समाज का दर्द बन चुका है। उन्होंने मांग की कि विशेष पुलिस टीम गठित कर मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर युवक की तलाश तेज की जाए। मौके पर पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने प्रतिनिधिमंडल को मामले में दो दिन के भीतर प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरी गंभीरता के साथ जांच कर रही है और युवक की तलाश में हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

वहीं लुहार समाज एवं ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर प्रकाश लुहार की सकुशल बरामदगी नहीं होती अथवा जांच में ठोस प्रगति सामने नहीं आती, तो समाज एवं ग्रामवासी जिला मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं पुलिस की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं परिजन उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में प्रकाश लुहार को सकुशल बरामद करने की मांग उठाई।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button