टुण्डी विधायक ने राज्यपाल से की बीएड कॉलेजों की राशि वापसी की मांग

महामहिम राज्यपाल से टुण्डी विधायक की मुलाकात
बीएड महाविद्यालयों की राशि वापस करने की उठाई मांग
-
Top 50 Most Unsolved and Hardest Math Equations in the WorldApril 19, 2025
रिपोर्ट: दीपक पाण्डेय, टुण्डी
टुण्डी: झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक सह टुण्डी के माननीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने गुरुवार को झारखंड के महामहिम राज्यपाल से लोक भवन में मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के अधीन
निजी बीएड महाविद्यालयों से ली गई राशि को वापस करने की मांग रखी।
विधायक श्री महतो ने बताया कि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति द्वारा स्थायी संबद्धता प्रदान करने के नाम पर निजी बीएड महाविद्यालयों से अनौपचारिक रूप से राशि ली गई थी। यह राशि वर्तमान में संबंधित बैंक खातों में जमा है, जो फिलहाल फ्रीज स्थिति में है।

उन्होंने महामहिम राज्यपाल से विनम्र अनुरोध किया कि उक्त बैंक खातों को जल्द से जल्द खोला जाए और सभी निजी बीएड महाविद्यालयों से ली गई राशि को अविलंब वापस किया जाए।
इस विषय को लेकर क्षेत्र में काफी समय से चर्चा बनी हुई है और संबंधित संस्थानों द्वारा भी राशि वापसी की मांग की जा रही है।














