
महावीर जन्म कल्याणक पर आस्था, एकता और भक्ति का अद्भुत पर्व


भव्यातिभव्य महा रथ यात्रा
भायंदर पश्चिम | समस्त जैन समाज हेतु भव्य आमंत्रण
“इरादे हमारे नेक हैं… समस्त जैन संघ एक है”
भगवान श्री महावीर स्वामीजी के जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर मीरा-भायंदर जैन महासंघ द्वारा एक विशाल “महा रथयात्रा” का आयोजन किया जा रहा है।
यह वर्ष का सबसे भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन होगा।
Related Articles
-
मेजा फीडर नहर साइफन पर बिजली गिरी फीडर बंदSeptember 8, 2025
-
खुशवीर सिंह सोनिगरा का नवोदय में चयन, दी बधाईयांMarch 28, 2025
-
वित्तीय साक्षरता सप्ताह का किया गया आयोजनFebruary 24, 2025
शुभ दिन: चैत्र सुदी 13
दिनांक: 31 मार्च 2026
समय: सुबह 6:30 बजे से
दिनांक: 31 मार्च 2026
समय: सुबह 6:30 बजे से
रथयात्रा मार्ग:
बालाजी नगर, स्टेशन रोड, भटेवा, 60 फीट रोड, 90 फीट रोड, अरिहंत बंगला से होते हुए
समापन स्थल: श्री महावीरस्वामी जिनालय जैन संघ – वालचंद दर्शन, भायंदर (वेस्ट)
नवकारसी: श्री महावीरस्वामी जिनालय जैन संघ – वालचंद दर्शन
नवकारसी: श्री महावीरस्वामी जिनालय जैन संघ – वालचंद दर्शन
विशेष आकर्षण
- सुसज्जित भव्य रथ में भगवान की दिव्य प्रतिमा
- पारंपरिक वेशभूषा में श्रावक-श्राविकाएँ
- मंगल वाद्य, बैंड-बाजा एवं भक्ति संगीत
- बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं की विशेष भागीदारी
- धर्म, भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम
यह केवल एक यात्रा नहीं… यह आस्था, एकता और श्रद्धा का महापर्व है।
यह जिनशासन की गौरवशाली परंपरा का उत्सव है। सभी जैन संघों, महिला मंडल, पाठशाला के बालक, संस्थाओं एवं समस्त श्रावक-श्राविकाओं से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस रथयात्रा की शोभा बढ़ाएं एवं धर्म लाभ प्राप्त करें।
आइए… इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाएं!














