स्वरूपगंज रेलवे स्टेशन पर जल सेवा अभियान: सांसद और जिला प्रमुख ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

- स्वरूपगंज, सिरोही
माधुराम प्रजापत कि रिपोर्ट
स्वरूपगंज। भीषण गर्मी के बीच राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ स्वरूपगंज तथा श्री गणेश युवा सेवा संगठन द्वारा रेलवे यात्रियों के लिए संचालित जल सेवा अभियान मानव सेवा की मिसाल बन रहा है। इस अभियान के तहत स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं संगठन के सदस्य प्रतिदिन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडा जल उपलब्ध कराकर राहत पहुंचा रहे हैं।
इस सेवा कार्य का अवलोकन करने के लिए सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी एवं सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित स्वरूपगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना करते हुए उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि “सेवा का दूसरा नाम स्काउट है” और जिस समर्पण भाव से विद्यार्थी भीषण गर्मी में यात्रियों की सेवा कर रहे हैं, वह अनुकरणीय है। इस अवसर पर सांसद ने सभी विद्यार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में कार्य करते रहने का आह्वान किया।

जल सेवा अभियान की शुरुआत 17 मई 2026 से की गई थी। अभियान में लगभग 30 स्काउट-गाइड विद्यार्थियों ने अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले 20 दिनों में करीब 2000 पानी के कैम्पर यात्रियों को पिलाए जा चुके हैं। लगभग 45 डिग्री तापमान के बावजूद विद्यार्थी प्लेटफॉर्म के साथ-साथ ट्रेनों के प्रत्येक डिब्बे तक ठंडे पानी के कैन पहुंचाकर यात्रियों की प्यास बुझा रहे हैं।
प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक करीब 40 विद्यार्थियों की टीम रेलवे स्टेशन पर सेवा कार्य में जुटी रहती है। तीन अलग-अलग टीमों के माध्यम से प्लेटफॉर्म के आगे, बीच और पीछे के हिस्सों में यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाता है। इस व्यवस्था से यात्रियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता और ट्रेन छूटने जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
यात्रियों ने स्काउट-गाइड एवं युवा संगठन के इस सेवा कार्य की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में यह पहल उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जल सेवा अभियान सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है। इस सेवा के लिए आरपी व पूर्व सचिव मोहनलाल परमार, सचिव प्रतापराम प्रजापत, पूर्व संयुक्त सचिव शांति देवी, पदमाराम डाबी, मोहन लाल देवासी, दीपक चौधरी स्काउटर रणजीत जीनगर, रोवर जितेंद्र बासफोड़, दीपक कलावत, मुकेश बंजारा, शिवासिंह, जितेंद्र कुमार, गोपाल बासफोड़, बलवंत कुमार, अविनाश बोहरा, चंदन कुमार, आकाश रिजवानी, उमेद कुमार, तन्मय गर्ग, मयंक अग्रवाल, रेहान अहमद, रणवीर कुमार, प्रेमबंजारा, प्रवीण बंजारा, रणवीर कुमार, दक्ष कुमार, देवांश, सक्षम मोहरेसा, शिव, अरुण बंजारा, कृष्णा जीनगर, विष्णु प्रजापत, रेंजर दृष्टि पांडे, लीला कुमारी, मुस्कान गुर्जर, अंजली पटेल, भूमि गुर्जर, कुमुद चौहान, वैशाली सिंघल, नेहा बंजारा, सीमा बंजारा, भावना बंजारा, तारा बंजारा, मान्यता अग्रवाल, मिताली अग्रवाल, राखी बंजारा, ऋतु समेत सभी कार्यकर्ता सेवा दे रहे है।











