News

बिजोवा गांव में निशुल्क नशा मुक्ति एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर, 100 से अधिक ग्रामीणों ने लिया लाभ

Bharat Jingar

रानी, 7 जून। निकटवर्ती बिजोवा गांव स्थित भगवान महावीर गौशाला परिसर में आस्था आयुर्वेद एवं नशा मुक्ति क्लीनिक के तत्वावधान में एकदिवसीय निशुल्क नशा मुक्ति एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 100 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परामर्श, जांच एवं उपचार सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. त्रिलोक प्रतिहार एवं डॉ. राहुल कुमार ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया तथा निशुल्क औषधियों का वितरण किया। शिविर में विशेष रूप से नशा मुक्ति, बवासीर, मस्से, गठिया, जोड़ों के दर्द तथा त्वचा रोगों से संबंधित मरीजों का उपचार किया गया।

कवि युगराज जैन एवं मुकेश पालरेचा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए लोगों को जागरूक करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं एवं ग्रामीणों ने नशा मुक्ति संबंधी परामर्श प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2026 06 07 at 6.10.39 PM WhatsApp Image 2026 06 07 at 6.10.12 PM

इस अवसर पर डॉ. त्रिलोक प्रतिहार ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों के साथ-साथ दृढ़ संकल्प, सकारात्मक सोच और मजबूत मनोबल भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति स्वयं नशा छोड़ने का निश्चय कर ले, तो उपचार का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है और सफलता की संभावना भी अधिक रहती है।

शिविर के दौरान लगभग 40 लोगों को नशा मुक्ति हेतु निशुल्क औषधियां उपलब्ध कराई गईं। वहीं बवासीर एवं मस्से की समस्या से पीड़ित करीब 40 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया गया। गठिया, जोड़ों के दर्द तथा विभिन्न त्वचा रोगों से ग्रसित मरीजों की भी जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

ग्रामीणों ने शिविर को अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजकों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से गांवों में रहने वाले लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं आसानी से उपलब्ध होती हैं तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

शिविर के सफल आयोजन में भगवान महावीर गौशाला के व्यवस्थापक कमलेश कुमार रावल, नरेंद्र बुनकर, प्रभुराम सिरवी, महेंद्रसिंह राजपुरोहित, रुपाराम देवासी एवं प्रकाश गर्ग सहित अनेक सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button