PoliticsNews

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नाडोल में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती एवं गौसेवा कार्यक्रम

मोदी के प्रधानमंत्री पद के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नाडोल में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती एवं गौसेवा कार्यक्रम आयोजित

 भरत शर्मा 

नाडोल (पाली)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को नाडोल स्थित आशापुरा माताजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती एवं मंगलकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत, भाजपा जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इसके पश्चात गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर गौसेवा की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा और उपलब्धियों पर चर्चा की।

WhatsApp Image 2026 06 10 at 4.29.40 PM

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय रचा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। 4399 दिनों की यह यात्रा केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, जनसमर्थन और विकसित भारत के संकल्प की गौरवगाथा है।

भाजपा जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और भारत विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान नाडोल मंडल अध्यक्ष सतीश सोनी के नेतृत्व में विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत एवं अन्य अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जती भगा महाराज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय बोहरा, जिला मंत्री शक्तिसिंह चौहान, जिला सहकोषाध्यक्ष महिपाल परमार, मनोहरसिंह राव, फालना मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत, मुण्डारा मंडल अध्यक्ष साकलाराम देवासी, किसान मोर्चा जिला मंत्री अमरपुरी दादाई, अमरसिंह राजपुरोहित, अशोक पुरी, गोविंद पुरी सरथूर, भूपेंद्रसिंह जोधा, मुकेशसिंह राजपुरोहित, मानवेन्द्रसिंह पदमपुरा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button