आज से चालू हो रहा है युवक युवतियों के आत्मरक्षा और चरित्र निर्माण के लिए आर्य वीर दल का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर।

- रिपोर्ट घेवरचन्द आर्य पाली
पाली। आर्य समाज की युवा शाखा आर्य वीर दल, महर्षि दयानंद सरस्वती व्यायाम शाला लाखोटिया मार्ग, पाली में बालक बालिकाओ एवं युवक युवतियों के लिए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 दिवसीय आत्म रक्षा एवं चरित्र निर्माण प्रशिक्षण का गेर आवासीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन आर्य समाज प्रधान मगाराम आर्य मंत्री विजय राज आर्य आर्य वीर दल संरक्षक धनराज आर्य, अध्यक्ष दिलीप परिहार वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर हंस की गरीमामय उपस्थिति में शुक्रवार को सायं 5:00 बजे यज्ञ के बाद ध्वजारोहण कर किया जायेगा।
प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि दिनांक 12 जून से 20 जून तक चलने वाले गेर आवासीय शिविर में आर्य वीर दल के शिक्षक जीवनलाल आर्यवीर द्वारा प्रति दिन प्रात 5:30 बजे से 8:00 बजे तक एवं सायंकाल 5:00 बजे से 7:30 बजे तक आत्मरक्षा और शक्ति संचय के लिए जुड़ो, लाठी, तलवार संचालन, योग व्यायाम मलखंभ का प्रशिक्षण एवं संस्कृति रक्षा सेवा कार्य चरित्र निर्माण तथा वैचारिक क्रांति के लिए समाज के विद्वानों द्वारा बौद्धिक ज्ञान दिया जायेगा।
अध्यक्ष दिलीप परिहार के निर्देशानुसार शिविर की तैयारी को लेकर सचिव हनुमान आर्य एवं कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रजापत के नैतृत्व में उपाध्यक्ष देवेंद्र मेवाड़ा, जिम्नास्टिक कोच भंवर गोरी गोरी, वरिष्ठ शिक्षक गणपत भदोरिया, कुंदन चौहान, राकेश सोनी, विष्णु बंजारा, रामचंद्र भट्ट, विनोद तोमर, सुनील चारण, पूरण आर्य, कुशल देवड़ा, पारस मेवाड़ा, सहित वरिष्ठ आर्य वीर जुटे हुए हैं।











