News

श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान बाली के 75 वर्ष (डायमंड जुबली वर्ष) के तहत 25 से 30 दिसम्बर 2026 के बीच चार दिवसीय या 5 दिवसीय बाली में होगा बाली जैन स्नेह मिलन

बाली में होगा भव्य जैन स्नेह मिलन सम्मेलन, श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान ने किया आगाज

  • रिपोर्ट – विक्रम बी राठौड़ 

मुंबई। श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान बाली की कार्यकारिणी बैठक मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र परमार की अध्यक्षता में क्षेत्रपाल भवन, नवीवाड़ी (मुंबई) में संपन्न हुई। बैठक में 24 कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति रही। मंडल सचिव विक्रम राठौड़ ने बताया कि बैठक का शुभारंभ तीन नवकार मंत्र के साथ किया गया।

बैठक में अध्यक्ष नरेन्द्र परमार ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए 5 जुलाई को मंडल की साधारण सभा एवं कार्यकर्ता स्नेह मिलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। साथ ही 25 से 29 दिसंबर 2026 के बीच बाली में चार या पांच दिवसीय बाली जैन स्नेह मिलन सम्मेलन आयोजित करने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

परमार ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद बाली में जैन समाज का कोई बड़ा स्नेह मिलन आयोजित नहीं हुआ है। समाज की भावना और उत्साह को देखते हुए अब पुनः बाली में सम्मेलन आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों से समाजहित में सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। प्रस्ताव का उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन करते हुए सम्मेलन की तैयारियों का विधिवत आगाज कर दिया।

संरक्षक श्रीपाल कितावत ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं रणवीर गेमावत एवं महेंद्र सिरोया ने भी सम्मेलन को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष परमार ने बाली जैन स्नेह मिलन के आयोजन हेतु ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेशा एवं ट्रस्ट मंडल द्वारा प्रदान की गई स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया।

बैठक में कार्यकर्ता स्नेह मिलन कासरवडवली (ठाणे) में आयोजित करने का निर्णय लिया गया तथा सम्मेलन के लाभार्थी सद्गृहस्थ परिवार की अनुमोदना की गई।

बैठक में संरक्षक श्रीपाल कितावत, प्रमोद मुनोयत, पारस कोठारी, रणवीर गेमावत, उपाध्यक्ष हरीश मंडलेशा, उत्तम पुनमिया, सह सचिव महेंद्र सिरोया, चंद्रेश मेहता, संगठन मंत्री भरत राठौड़, कैप्टन श्रीपाल राठौड़ सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button