News

बनेड़ा में पर्यावरण संरक्षण संस्थान का सेवा श्रम अभियान, 322वें सप्ताह में भी जारी

परमेश्वर दमामी


अपना संस्थान एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाया जा रहा सेवा श्रम अभियान निरंतर जारी है। रविवार 14 जून 2026 को भी संस्थान के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर जल स्रोतों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की।

तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 7 बजे से 8 बजे तक बनेड़ा के मुख्य चौराहे स्थित चौखी बावड़ी की सफाई की गई। बावड़ी में जमा मलबा और कचरा बाहर निकाला गया, जिसके बाद बावड़ी स्वच्छ होकर चमक उठी।

WhatsApp Image 2026 06 14 at 11.17.05 AM WhatsApp Image 2026 06 14 at 11.16.56 AM

इसके बाद सुबह 8:15 से 9:15 बजे तक सुल्तानगढ़ में नायकों के नोहरे के बाहर, कोडलाई में नाले के पास, अमरगढ़ तंवरा का खेड़ा में लपिया रोड सहित विभिन्न स्थानों पर पड़े पो (जल निकासी स्थान) की सफाई की गई। पहले पो को खाली कर उसमें जमा मलबा और काई को साफ किया गया, फिर पानी से धुलाई कर कल्ली की पुताई की गई।

इस सेवा कार्य में प्रांतीय सचिव विनोद जी मेलाना एवं साधना जी मेलाना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बनेड़ा में आयोजित श्रमदान में मुरली मनोहर व्यास, अरुण चंद्र देराश्री, भेरूलाल रेगर, रमेश चंद्र कोहली, नंदकिशोर माली, भगवानपुरी, सत्यनारायण शर्मा, शांतिलाल धावा, मनोज काबरा, सोहनलाल बेरवा, प्रशांत पोरवाल, उमेश चंद्र छिपा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

संस्थान के सदस्यों ने बताया कि यह अभियान लगातार 322वें सप्ताह में प्रवेश कर चुका है और पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जल स्रोतों की देखभाल का यह सेवा कार्य हर मौसम में निरंतर जारी रहेगा।

सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button