जूडो में पुर के धर्मेश और भावना का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

- भीलवाड़ा – पुर
महेश पुरी
पुर कस्बे के दो जूडो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर चयन हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्रीगंगानगर में 15 अक्टूबर को आयोजित 70वीं नेशनल ट्रायल जूडो प्रतियोगिता में श्री राम व्यायामशाला, पुर के धर्मेश आचार्य और भावना विश्नोई का दिल्ली में होने वाली एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
धर्मेश आचार्य ने अंडर-14 आयु वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में, जबकि भावना विश्नोई ने अंडर-14 आयु वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। दोनों खिलाड़ी श्री राम व्यायामशाला, पुर में नियमित रूप से जूडो का अभ्यास करते हैं।

एक ही व्यायामशाला के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से पुर कस्बे में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर व्यायामशाला के कोच एवं गुरुजनों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।











