एसीबीईओ माली की पहल पर सादड़ी के सरकारी विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी स्कोलरशिप

सादडी। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजय सिंह माली की पहल पर सादड़ी नगर के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत 6 मेधावी विद्यार्थियों को एकमुश्त स्कोलरशिप दी जाएगी।
शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मीठालाल बोराणा व मधु कुमारी गोस्वामी ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली द्वारा सरकारी विद्यालयों में नामांकन को बढ़ावा देने के लिए की गई पहल के तहत सादड़ी में पचास साठ के दशक में विज्ञान शिक्षक रहे रणवीर सिंह पारेख की स्मृति में पारेख के शिष्य जो वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका रहते हैं. द्वारा सादड़ी नगर के कक्षा 10व 12जीवविज्ञान संकाय में सर्वाधिक अंक लाने वाले तीन तीन विद्यार्थियों को रणवीर सिंह पारेख के जन्मदिन 7जुलाई पर पारेख परिवार की उपस्थिति में रणवीर सिंह पारेख स्मृति स्कोलरशिप देना तय किया।
इस वर्ष कक्षा 10में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम तीन विद्यार्थियों राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटों की डोरण की छात्रा राजश्री जोशी को पचास हजार रुपये,पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी की छात्रा मानसी सुथार को पच्चीस हजार रुपये तथा देवीचंद मयाचंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी के छात्र विक्रम को साढ़े बारह हजार की राशि का चैक स्कोलरशिप के रुप में दिया जाएगा।
इसी प्रकार कक्षा 12जीवविज्ञान के देवीचंद मयाचंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी के विद्यार्थी जितेंद्र को पचास हजार रुपये,रेहान टाक को पच्चीस हजार रुपये व प्राजकती माधव को साढ़े बारह हजार रुपये की एक मुश्त राशि चैक द्वारा स्कोलरशिप के रुप में दी जाएगी।
बोराणा ने बताया कि शिक्षक रत्न रणवीर सिंह पारेख के जन्म दिन पर पारेख परिवार के सौजन्य से शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोज्य व्याख्यानमाला व शिक्षक सम्मान समारोह में इन सभी छ विद्यार्थियों को स्कोलरशिप प्रदान की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जोधपुर के मूल निवासी रणवीर सिंह पारेख पचास के दशक में विज्ञान के शिक्षक के रुप में सादडी में नियुक्त हुए।शैक्षिक सहशैक्षणिक क्षेत्र में कई नवाचार किए जिसकी बदौलत वे विद्यार्थियों व नगर में लोकप्रिय बन गए।











