News

जिला कलक्टर के नवाचार से बदली मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

भरत शर्मा


बांगड़ चिकित्सालय में अब मात्र दो घंटे में मिल रही 66 प्रकार की जांच रिपोर्ट


पाली। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी नागरिक के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता होती हैं। समय पर जांच रिपोर्ट नहीं मिलने से कई बार मरीजों को उपचार के लिए घंटों अथवा अगले दिन तक इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या को समझते हुए जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने राजकीय बांगड़ चिकित्सालय, पाली में एक अभिनव पहल की शुरुआत की, जिसका लाभ अब प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों को मिल रहा है।

पूर्व में मरीजों को विभिन्न जांचों की रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। कई बार रिपोर्ट अगले दिन मिलने से मरीजों को दोबारा अस्पताल आना पड़ता था, जिससे समय, श्रम और धन की अतिरिक्त लागत भी वहन करनी पड़ती थी। जिला कलक्टर के निर्देशन में शुरू की गई नई व्यवस्था ने इस स्थिति को पूरी तरह बदल दिया है।

अब अस्पताल की सेंट्रल लैब में होने वाली 66 प्रकार की निःशुल्क जांचों की रिपोर्ट मात्र दो घंटे में उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके लिए जांचों को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर रंगीन पर्चियों की व्यवस्था लागू की गई है। बायोकेमिस्ट्री जांचों के लिए ब्ल्यू कलर, पैथोलॉजी जांचों के लिए पिंक कलर तथा माइक्रोबायोलॉजी जांचों के लिए यलो कलर की पर्चियां जारी की जाती हैं, जिससे जांच प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और सुगम हो गई है।

WhatsApp Image 2026 06 11 at 12.18.31 PM

इस नवाचार का सबसे बड़ा लाभ मरीजों को मिल रहा है। अब जांच करवाने के बाद उन्हें अगले दिन तक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती। रिपोर्ट प्राप्त होने के तुरंत बाद चिकित्सक उनका परीक्षण कर आवश्यक परामर्श देते हैं और मरीज उसी दिन निःशुल्क दवा केन्द्र से दवाइयां भी प्राप्त कर सकते हैं। इससे उपचार प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज और प्रभावी हो गई है।

राजकीय बांगड़ चिकित्सालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज जांच सेवाओं का लाभ लेते हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों के समय की बचत हो रही है, अनावश्यक प्रतीक्षा समाप्त हुई है तथा अस्पताल की सेवाओं के प्रति आमजन का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी का यह नवाचार सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनहितकारी सोच का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। यह पहल न केवल मरीजों को त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है, बल्कि सरकारी अस्पतालों में सेवा गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक प्रेरणादायक मॉडल भी स्थापित कर रही है।

*अलग अलग कलर पर्ची से जांच के प्रकार -*

बायोकेमिस्ट्री लैब की 36 प्रकार की जांचें ब्ल्यू कलर की पर्ची में, जिसमें Blood Sugar – F – रक्त शर्करा (खाली पेट), Blood Sugar – PP/R – रक्त शर्करा (भोजन के बाद/रैंडम), S. Urea – सीरम यूरिया, S. Creatinine – सीरम क्रिएटिनिन, S. Total Bilirubin – कुल बिलीरुबिन, S. Direct Bilirubin – डायरेक्ट बिलीरुबिन, SGOT – एसजीओटी (यकृत एंजाइम जांच), SGPT – एसजीपीटी (यकृत एंजाइम जांच), S. ALP – क्षारीय फॉस्फेटेज (ALP), S. Total Protein – कुल प्रोटीन, S. Albumin – एल्ब्यूमिन, S. Calcium – कैल्शियम, S. CK-NAC – क्रिएटिन किनेज (CK-NAC), S. CK-MB – क्रिएटिन किनेज-एमबी, S. LDH – लैक्टेट डिहाइड्रोजनेज, S. Amylase – एमाइलेज, S. Uric Acid – यूरिक एसिड, S. Total Cholesterol – कुल कोलेस्ट्रॉल, S. Triglycerides – ट्राइग्लिसराइड्स, S. HDL-C – एचडीएल कोलेस्ट्रॉल, S. LDL-C – एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, S. VLDL-C – वीएलडीएल कोलेस्ट्रॉल, S. Lipase – लाइपेज, S. Phosphorous – फॉस्फोरस, S. Magnesium – मैग्नीशियम, ADA – एडेनोसिन डिअमिनेज, HbA1c – ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन (HbA1c), Sodium (Na+) – सोडियम, Potassium (K+) – पोटैशियम, Chloride (Cl) – क्लोराइड, TIBC – कुल आयरन बाइंडिंग क्षमता, Iron – आयरन, CSF Protein – सेरिब्रोस्पाइनल द्रव प्रोटीन, Pleural Fluid Protein – प्लूरल द्रव प्रोटीन, Urinary Protein – मूत्र प्रोटीन, Micro-Albumin – माइक्रो एल्ब्यूमिन जैसी जांचें शामिल हैं।

पैथोलॉजी लैब की 18 प्रकार की जांचें पिंक कलर पर्ची में, जिसमें BT (Bleeding Time) – रक्तस्राव समय, CT (Clotting Time) – रक्त का थक्का बनने का समय, ESR – एरिथ्रोसाइट अवसादन दर, TEC – कुल एरिथ्रोसाइट गणना, Reticulocyte Count – रेटिकुलोसाइट गणना, HB (Haemoglobin) – हीमोग्लोबिन, Urine Pregnancy Test – मूत्र गर्भावस्था परीक्षण, Urine Complete – मूत्र सम्पूर्ण परीक्षण, Urine Microscopy – मूत्र सूक्ष्मदर्शी परीक्षण, DLC (By Cell Counter) – डिफरेंशियल ल्यूकोसाइट काउंट (कोशिका गणना), PCV (By Cell Counter) – पैक्ड सेल वॉल्यूम, Platelet Count (By Cell Counter) – प्लेटलेट गणना, TLC (By Cell Counter) – कुल ल्यूकोसाइट गणना, Total RBC (By Cell Counter) – कुल लाल रक्त कण गणना, Semen Analysis – वीर्य परीक्षण, PT INR – प्रोथ्रोम्बिन समय / INR, APTT – सक्रिय आंशिक थ्रोम्बोप्लास्टिन समय, Occult Blood (Stool) – मल में गुप्त रक्त परीक्षण शामिल हैं।

माइक्रोबायोलॉजी लैब की 12 प्रकार की जांचें यलो पर्ची शामिल हैं। जिसमें HIV – एचआईवी परीक्षण, HBsAg – हेपेटाइटिस बी सतही एंटीजन परीक्षण, VDRL – उपदंश (सिफिलिस) जांच, MP Card – मलेरिया परजीवी जांच (एमपी कार्ड), Widal – टाइफाइड (वाइडल) जांच, CRP – सी-रिएक्टिव प्रोटीन जांच, ASLO – एंटी-स्ट्रेप्टोलाइसिन-ओ जांच, RA – रूमेटाइड आर्थराइटिस जांच, Dengue Rapid – डेंगू त्वरित जांच, HCV – हेपेटाइटिस सी वायरस जांच, Chikungunya – चिकनगुनिया जांच, Troponin-I – ट्रोपोनिन-आई जांच शामिल हैं।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button