News

टुण्डी के युवाओं द्वारा योग दिवस पर योगाभ्यास का लिया संकल्प।

लूनिया टाइम्स न्यूज/दीपक कुमार पाण्डेय।

टुण्डी : विश्व योग दिवस 2026 के अवसर पर रविवार को एक विशेष योग सत्र का आयोजन+2 उच्च विद्यालय टुण्डी एवं कल्याण गुरूकुल में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा शामिल हुए। जिन्होंने खुले मैदान में योगासन और ध्यान का अभ्यास किया ।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नियमित योग के फायदे बताए गए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। आयोजन स्थल पर विश्व योग दिवस 2026 और योगा फोर हेल्दी एजिंग का संदेश प्रमुखता से दिखा। आयोजन में उपस्थित प्रशिक्षण ने युवाओं को बताया कि योग शरीर मन और एकाग्रता तीनों के लिए लाभकारी है।सत्र के अंत में सभी ने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया।मेरा युवा भारत के सुबीश शाह ने सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रधानाध्यापकों का धन्यवाद जताया।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button