मोहनाद गांव निवासी अब्दुल अंसारी ने दिया मानवता का परिचय

Deepak Kumar Pandey
टुण्डी : दक्षिणी टुण्डी के बरवाटांड़ पंचायत क्षेत्र के मोहनाद गांव निवासी मोहम्मद अब्दुल अंसारी पिता सरफुद्दीन अंसारी ने मानवता का परिचय देते हुए गांव को बड़े संकटों से मुक्ति दिलाने में अपना अहम् भूमिका निभाया। ज्ञात हो कि मोहनाद गांव निवासी कृष्णा कुंभकार का गाय किसी कारण वश मर गया तो उन्होंने आनन फानन में गांव के ही कुछ लोगों के मदद से मोहनाद गांव के बड़े तालाब के पीछे फेकवा दिया जब दोपहर किसी काम से उसी गांव निवासी अब्दुल अंसारी पिता मोहम्मद सरफुद्दीन अंसारी ने मृत गाय को कुल छः लोगों के मदद से ले जाते हुए देखा तो उसी गांव के रहने वाले तैयब अंसारी को इसकी जानकारी दी गई

फिर तैयब द्वारा टुण्डी पुलिस से संपर्क साधा गया फिर थानाध्यक्ष के निर्देश पर ए एस आई उपेन्द्र यादव घटना स्थल पर पहुंचे और मृत गाय को देखते ही गाय मालिक कृष्णा कुंभकार को दूरभाष पर दफनाने का निर्देश दिया ताकि गांव का माहौल में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। मौके पर टुण्डी थाना के ए एस आई उपेन्द्र यादव, वार्ड सदस्य धनेश्वर रजवार ,बोधी लाल हांसदा, झामुमो नेता तैयब अंसारी, कांग्रेस नेता फारूक अंसारी, समाजसेवी बबलू मंडल समेत कई ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। समाचार लिखे जाने तक मृत गाय तालाब के पीछे पड़ा हुआ है।











